jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में नगर निगम ने अवैध हिस्सों पर चलाया बुलडोजर राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा जुर्माना जबलपुर : 10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल भीषण गर्मी से सीहोर-श्‍यामपुर मार्ग पर पिघला डामर, जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान चलती कार बनी आग का गोला, गाड़ी जलकर हुई खाक रतलाम : हाईकोर्ट के वकील को कार से मारी टक्कर फिर घसीटा, मौत एमपी की वाइल्ड लाइफ को नया जीवन: सीएम डॉ. मोहन ने छोड़ीं 4 जंगली भैंसें

रात्रि भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर ने छात्रों को पहले पढ़ाया,फिर साथ में किया भोजन

रात्रि भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर ने छात्रों को पहले पढ़ाया,फिर साथ में किया भोजन|जिला कलेक्टर द्वारा रात्रि में छात्रावास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों के हाल जाने उनसे सहृदय चर्चा की।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार डिंडोरी|गुणवत्ता युक्त शिक्षा में सुधार लाने के उददेश्य से जिला कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा जिले भर में लगातार भम्रण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सोमवार की रात पुरानी डिंडौरी में संचालित विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास में अचानक पहुंच गए। छात्रावास में रह रहे छात्रों की समस्याएं कलेक्टर ने सुनी और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। कलेक्टर ने छात्रावास में अव्यवस्थाओ को लेकर अधीक्षक को सख्त निर्देश भी दिए। कलेक्टर रात में छात्रावास पहुंचे तो पहले किराए पर संचालित छात्रावास का जायजा लिया। सही तरीके से शौचालय न होने, छात्रों को मिल रहे भोजन में कमी, अध्ययन के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने की बात सामने आई।
कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही नया भवन देखकर छात्रावास स्थानांतरित कराया जाएगा। छात्रावास अधीक्षक फूल सिंह धुर्वे को नोटिस जारी करने की बात कलेक्टर द्वारा कही गई। कलेक्टर मिश्रा छात्रावास छात्रों के साथ बैठकर उनकी किताबों से पढ़ाते भी नजर आए। छात्रों से छात्रावास में आकर कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी ली। छात्रों से विषय से संबंधित प्रश्न भी कलेक्टर ने पूछे। सारे बच्चों को एक साथ बैठाकर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछते नजर आए।

कलेक्टर ने छात्रों को भरोसा दिया कि उनके रहने, भोजन और पढ़ाई लिखाई की अच्छी व्यवस्थाएं की जाएगी। गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास में लगभग आधा सैकड़ा छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।बारहवीं कक्षा के छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि पहले भी अधिकारी निरीक्षण करने छात्रावास आते थे। इसके बाद भी कभी व्यवस्था नहीं की थी। पहली बार किसी अधिकारी ने उनकी समस्याओं को देखने के साथ व्यवस्थाएं सही करवाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर जब छात्रावास पहुंचे तो छात्रावास अधीक्षक शराब के नशे में मिला। कलेक्टर ने अधीक्षक को हिदायत दी कि छात्रों के बीच शराब पीकर न आएं।