jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

घुंघटधारी 5 महिलाओ ने ज्वेलरी शाप से उड़ाए 40 लाख के गहने, सीसीटीवी फुटेज से तलाश

मकड़ाई समाचार शहडोल।  मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के गांधी चौराहे पर पांच महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी को करीब 40 लाख रुपए का चूना लगा दिया। शातिर महिलाओं ने दुकान से करीब 700 ग्राम सोने के जेवरात चुराए। जैसे ही व्यापारी को इस घटना का पता चला उसके होश उड़ गए।

ग्राहक बनकर आईं महिलाएं

घटना की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी ने कोतवाली थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है। दरअसल, गांधी चौराहे के समीप स्थित न्यू पायल ज्वेलर्स में पांच अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर आईं।

व्यापारी का ध्यान भटका कर 700 ग्राम सोना गायब कर दिया

- Install Android App -

 महिलाओं ने दुकानदार से सोने के टॉप्स और अन्य गहने खरीदने की बात कही। जिसके बाद दुकानदार महिलाओं को सोने के आभूषण दिखाने लगा। इसी बीच महिलाओं ने व्यापारी का ध्यान भटका कर करीब 700 ग्राम वजन के लगभग 40 लाख रुपए के कीमती जेवर का एक डिब्बा गायब कर दिया।महिलाओं के जाने के बाद जब व्यापारी ने जेवरात का मिलान किया तो जेवर गायब थे। जिसे देख उनके होश उड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी

व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें महिलाएं दुकान से जेवरात का डिब्बा चोरी करते हुए दिखाई दी। व्यापारी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में 5 महिलाएं आभूषणों का डिब्बा चोरी करते हुए दिखाई दे रही हैं। फुटेज के अनुसार, एक महिला ने आभूषणों से भरा डिब्बा उठाया और दूसरी महिला को दे दिया। उस महिला ने डिब्बे को अपनी साड़ी में छुपा लिया और दुकान से बाहर चली गई।दुकान के मालिक सतीश सराफ ने बताया कि शाम को हिसाब का मिलान किया जा रहा था। जब मिलान हुआ तो जेवरात का एक डिब्बा कम था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि महिलाओं ने डिब्बा चुराया है।

शहडोल मुख्यालय के डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि लगभग 35 से 40 लाख रुपए के जेवरात चोरी हुई है। महिलाओं की तलाश की जा रही है। जेवरात चुराने वाली महिलाओं के ऊपर तीस हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई है।