jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

तिहरा हत्याकांड :: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर, आरोपी ने अपने पिता, चाचा और बुआ की हत्या कर दी

शराब के नशे में इंसान कुछ भी कर बैठता है, और उसे अच्छे-बुरे का फर्क भी मालूम नहीं पड़ता है। शराब पीने के लिए लोगों ने अपना घर और जमीनें तक बेच दीं। लोग अपने सगे संबधियों की हत्या तक कर दे रहे हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से, जहां एक युवक ने अपने ही पिता समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

मकड़ाई एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश| प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंजल ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने पिता, चाचा और बुआ की हत्या कर दी। घटना छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में मंगलवार की रात को हुई। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी ने अपने परिवार के तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी।मृतकों की पहचान वीरपाल (58), श्रीपाल (60) और वीरमती (62) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अंजल पड़ोस के गांव सिरसाली में अपनी दूसरी बुआ के पास गया। उसने उन्हें वारदात के बारे में बताया। वह मौके पर पहंचीं और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने तब छपरौली पुलिस को फोन किया।

- Install Android App -

शराब के नशे में इस हत्याकांड को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि अंजल ने शराब के नशे में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। शराब के पैसे को लेकर उसका अपने पिता और चाचा से विवाद हो गया था। उन्हें शांत करने के लिए, उनकी बुआ वीरमती ने रोक टोक किया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर रात में, जब वे सो रहे थे, अंजल ने एक-एक करके उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले मृतकों को नींद की गोली खिलाई गई गई थी। इसमें आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया था।पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।