jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान यूनियन के चक्काजाम आंदोलन को समर्थन दिया।

मकड़ाई समाचार, हंडिया। मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर मां नर्मदा के रिद्धनाथ घाट पर जारी भारतीय किसान संघ के जल सत्याग्रह को अब विभिन्न किसान संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में आम किसान यूनियन के संयोजक टीम के सदस्य संजय खेरवा ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर भारतीय किसान संघ की मांगों का समर्थन किया और किसानों के आंदोलन को न्यायोचित बताया।

संजय खेरवा ने कहा कि मूंग उत्पादक किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए तथा शासन को सभी किसानों की उपज की शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

- Install Android App -

वहीं भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष नारायण मातवा ने आम किसान यूनियन द्वारा दिए गए समर्थन का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए, जिससे किसानों की मांगों को मजबूती मिल सके।

तहसील अध्यक्ष नारायण मातवा ने कहा कि भारतीय किसान संघ द्वारा चलाया जा रहा जल सत्याग्रह किसानों के अधिकारों की लड़ाई है और मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आम किसान यूनियन के समर्थन को किसानों की एकता और संघर्ष की ताकत बताया।

मां नर्मदा के रिद्धनाथ घाट पर जारी जल सत्याग्रह के बीच किसान संगठनों की यह एकजुटता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।