jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की लगी भीड़

मकड़ाई समाचार, खिरकिया

खिरकिया तहसील के ग्राम कुड़ावा में एक पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई के दौरान प्राचीन सोने-चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि पुराने मकान को तोड़कर उसकी नींव और मलबे की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान दीवार के अंदर रखे एक मटके में प्राचीन सिक्के मिलने की बात सामने आई।

- Install Android App -

कुछ वीडियो भी सामने आए है। जिसमें दीवार के अंदर मटका रखने की जगह ओर मटके के टुकड़े भी मिले है।

गांव में यह भी चर्चा है कि खुदाई के दौरान दो घड़े मिले, जिनमें सोने और चांदी के सिक्के रखे हुए थे।

ग्रामीणों के अनुसार जिस ठेकेदार को मकान तोड़ने का कार्य सौंपा गया था, वह सिक्के मिलने के बाद सामान लेकर वहां से चला गया।

घटना की जानकारी फैलते ही पुराने मकान के मलबे को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ग्राम कुड़ावा में लोगों की लगी भीड़, चर्चाओं के आधार पर हमने इस आशय की सूचनापरक खबर को प्रसारित किया है। मकड़ाई एक्सप्रेस वहां प्राचीन सोना चांदी के सिक्के मिलने की बात की पुष्टि नहीं करता है। घर की खुदाई कर रहे मजदूर और ठेकेदार से पूछताछ और सामने आए तथ्य ही इस बात की हक़ीक़त को सामने ला सकते हैं।