jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20

1. MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 आज भोपाल में – CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ। निवेश, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और डिजिटल इकोसिस्टम पर चर्चा। वैश्विक कंपनियां और निवेशक शामिल।

2. MP वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन – पहली बार बोर्ड में 2 हिंदू सदस्यों को शामिल किया गया। वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के तहत नई सूची जारी।

3. MP में 3851 पदों पर निकाय-पंचायत उपचुनाव जुलाई में – 1 अध्यक्ष, 15 पार्षद, 3 जिला पंचायत सदस्य, 12 जनपद सदस्य, 65 सरपंच और 3200 पंच पदों के लिए वोटिंग। मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 18 जून को अंतिम सूची जारी।

4. राज्य सेवा मेंस परीक्षा की तारीख बदली – MPPSC मेंस अब 8 से 13 अगस्त तक। पहले 17-22 अगस्त थी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई। 158 पदों पर भर्ती।

5. भोपाल में धर्म परिवर्तन का प्रलोभन, 5 गिरफ्तार – पिपलानी क्षेत्र में 3 महिलाओं सहित 5 लोग हिंदुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए 20 लाख और फ्री शिक्षा का लालच दे रहे थे। धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में केस।

6. सिवनी में कोटवार 1500 रिश्वत लेते पकड़ाया – लोकायुक्त की कार्रवाई। जमीन विवाद का केस खत्म कराने के लिए बाबू का काम देख रहे कोटवार ने मांगे थे रुपए।

7. छतरपुर में छात्रा के अपहरण की कोशिश – स्कूल जा रही छात्रा को नकाबपोश युवक जबरन कार में बैठा रहे थे। छात्रा के चिल्लाने और लोगों को आता देख आरोपी भागे।

8. जबलपुर रेल मंडल में जबरन वसूली – RPF ने ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने वाले 4 किन्नरों को पकड़ा। रेलवे एक्ट में केस दर्ज।

9. मऊगंज में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा – शाहपुर थाना में 4 आरोपी गिरफ्तार। ड्रग्स बनाने का सामान, केमिकल और वाहन जब्त। रीवा से महाराष्ट्र तक सप्लाई का नेटवर्क।

10. रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण हादसा – भोपाल से लौट रहे परिवार की SUV डिवाइडर से टकराई। बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत, कई घायल।

- Install Android App -

11. रतलाम में 3 महिलाओं ने युवक को पीटा – सड़क पर मुंह दबोचकर बाल खींचे, थप्पड़ मारे। वीडियो वायरल।

12. राजगढ़ में साधु के वेश में चोरी – मंदिर में दर्शन के बहाने आया व्यक्ति 4 झालर चुराकर घंटा बजाकर भागा। CCTV वीडियो वायरल।

13. विदिशा में किसान को करंट, मौत – रायसेन के किसान की स्टार्टर ठीक करते समय करंट लगने से मौत। जिला अस्पताल में उम्र को लेकर विवाद।

14. श्योपुर के ढोटी में किसानों का 5 घंटे धरना – चंबल नहर में पानी की मांग। कोटा बैराज से तत्काल आपूर्ति की अपील।

15. प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म – 12 से 14 जुलाई तक महाअभियान पर रोक। सिर्फ जिलों में उपलब्ध स्टॉक से टीकाकरण होगा। भोपाल में 6 हजार लोगों को डोज लगेगी।

16. पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन को मरणोपरांत अवॉर्ड – सतना के नेत्र चिकित्सक को Vision-2020 ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। अब हर साल मिलेगा मेमोरियल अवॉर्ड।

17. IMD का अलर्ट: 43 जिलों में मूसलाधार बारिश – 60 KM की रफ्तार से आंधी। ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में ऑरेंज अलर्ट। नर्मदापुरम में मौसम सामान्य।

18. मानसून की एंट्री 14-16 जूलाई के आसपास – जबलपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन में सबसे पहले दस्तक की संभावना। प्री-मानसून गतिविधियां तेज।

19. उज्जैन में 4 घंटे बिजली कट – ऋषिनगर, विशाला सहित अन्य कॉलोनी में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन।

20. IMD की सलाह: पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें – तेज हवा और बारिश से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका। किसानों को खेत के काम मौसम देखकर करने की सलाह.।