jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वीआईपी क्षेत्र में हुई वारदात

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 रायगढ़ ।

शहर के वीआईपी इलाके में स्थित निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में एक नाबालिग किशोरी से दो रात तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना स्थल के आसपास वित्त मंत्री का सरकारी आवास, एसएसपी आवास और महिला थाना मौजूद है। पास में रेलवे स्टेशन और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” चौक भी है। इस कारण घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

- Install Android App -

महिला थाना में दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी 38 वर्षीय लफ्फू उर्फ विजय सारथी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दो रात तक दुष्कर्म किया। 11 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे जब आरोपी ने तीसरी बार दुष्कर्म का प्रयास किया, तब किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां और वहां मौजूद अन्य लोगों को पूरी घटना बताई।

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। वह जूटमिल क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहती है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। पीड़िता की मां भीख मांगकर परिवार का भरण-पोषण करती है। शहर में कचरा बीनने वाली कुछ महिलाएं इस निर्माणाधीन भवन में अस्थायी रूप से रहती हैं। पीड़िता भी मां के साथ कई बार यहां रुकी थी।

पुलिस कार्रवाई और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता की मां ने 11 जुलाई को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी निवासी दरोगा पारा के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले की संवेदनशीलता से जांच की जा रही है।