रोलगांव पाइप पुल की कच्ची सड़क
हरदा के रोलगांव में 84 लाख से बना पाइप पुल अधूरा है। पुल तक जाने वाली आधी सड़क कच्ची है, बारिश में कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं। रेलिंग न होने से हादसे का डर। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की पर अधिकारी नहीं सुन रहे। अब चक्काजाम की चेतावनी दी है।
भाकिस का प्रदर्शन – “हम आतंकवादी नहीं”
हरदा में भाकिस के 100 कार्यकर्ता सिर पर 1.20 किलो मूंग की थैली रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांग थी मूंग सीएम राहत कोष में जमा करने की। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका। किसानों ने कहा सरकार उन्हें फुटबॉल बना रही है। नवागांव में भी सीएम का पुतला दहन किया गया।
इंदौर-बैतूल हाईवे पर चक्काजाम
15 जुलाई से इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर छोटी हरदा के पास किसान चक्काजाम करेंगे। आम किसान यूनियन के नेतृत्व में यह आंदोलन होगा। डायवर्जन प्लान जारी – संदलपुर फाटा से भारी वाहन और अबगांव कला से हल्के वाहन डायवर्ट रहेंगे। यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।
सयानी नदी में अवैध खनन, 2 ट्रैक्टर जब्त
सिराली की सयानी नदी से रेत-बजरी का अवैध उत्खन कर रहे माफिया के खिलाफ कार्रवाई। तहसीलदार विजय साहू ने जेसीबी, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। नदी के किनारे से अवैध मशीनें हटाई गईं। प्रशासन ने कहा प्रतिबंध के बाद भी खन करने वालों पर सख्त केस दर्ज होगा।
आग से 2 भैंस की मौत, 15 टैंक भूसा जला
सिराली के बेडियाकलां गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 2 भैंस और एक बछिया की मौत। 15 टैंक भूसा जलकर राख। घटना रविवार रात 10:30 बजे हुई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान। प्रशासन ने सर्वे कर मुआवजे की बात कही।
दस्तक अभियान 14 जुलाई से
हरदा जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक “दस्तक अभियान” शुरू होगा। स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों का वजन, टीकाकरण और कुपोषण की जांच करेगी। 6 माह से 5 साल तक विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी से सहयोग की अपील की।
टिमरनी रेलवे स्टेशन की बदहाली
टिमरनी स्टेशन पर 19 अप-डाउन ट्रेनों के यात्रियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही। प्लेटफॉर्म-1 पर लोहे के खुले सरिये, मलबा और गड्ढे जानलेवा बने हैं। बारिश में फिसलन से हादसे का खतरा। यात्रियों ने कई बार शिकायत की पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। जल्द मरम्मत की मांग उठी है।
पेयजल पाइपलाइन कार्य में खामियां
टिमरनी में पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्य घटिया चल रहा है। सड़क पर गड्ढे खोदकर पाइप डाले जा रहे हैं, पर मुरुम और मिट्टी से भराई नहीं हो रही। नप उपाध्यक्ष और पार्षदों ने मौके पर जाकर नाराजगी जताई। ठेकेदार पर कार्रवाई और गुणवत्ता सुधार की मांग की गई है।
सड़क पर खडे़ वाहनो से लग रहा जाम
प्रताप टाकिज से लेकर चांडक चौराहे तक रोज 4पहिया वाहन सड़क पर खडे़ कर दिए जाते जिससे टांक चौराहा पोस्ट आफिस के पास जाम रोज लग रहा है लोग परेशान होते है।
35 साल की सेवा वाले शिक्षकों की मांग
35 साल सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में शामिल करने की मांग उठी। संघ ने कहा लंबे समय से काम कर रहे शिक्षक पदोन्नति से वंचित हैं। 26 जून 2024 को आवेदन देने के बाद भी सूची में नाम नहीं आया। जल्द आदेश जारी कर वरिष्ठता का लाभ देने की मांग की।
नवीन शाला में असामाजिक तत्वों ने तोड़ा सामान
निमाचा कलां की नवीन माध्यमिक शाला में अज्ञात लोगों ने हैंडवॉश यूनिट तोड़ दी और गंदगी फैलाई। 15 दिन में दूसरी घटना है। प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत की। ग्रामीणों ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
11 केवी लाइन से चिंगारी, हादसे का डर
हरदा हंडिया के इंदिरा चौराहे पर 11 केवी लाइन से लगातार चिंगारी निकल रही है। तार जमीन से काफी नीचे हैं। स्थानीय लोगों में दहशत है। बिजली विभाग को शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। हादसा होने से पहले लाइन दुरुस्त करने की मांग की गई है।
कॉलेज में नवागतों का स्वागत
भुस्कुटे कॉलेज टिमरनी में कॉमर्स के नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह हुआ। प्राचार्य ने कहा कॉलेज सिर्फ डिग्री नहीं, व्यक्तित्व विकास का मंच है। 60 से अधिक छात्रों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अनुशासन और मेहनत पर जोर दिया।
कोलारी नदी की पुलिया पर सूखा पेड़
कोलारी नदी की पुलिया के बीच में बड़ा सूखा पेड़ गिरा पड़ा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। बरसात में पुलिया पर आवागमन खतरे से भरा है। जल्द पेड़ हटाने की मांग की गई है।
मौसम अलर्ट किसानों की चिंता
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया। जिले में सोयाबीन की फसल में कीट का प्रकोप बढ़ा है।समय पर पानी धूप और खाद मिलना जरुरी है अब किसानो की चिंता बढ़ गई है।

