केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।शहर में जगह-जगह खुली पड़ी विद्युत वितरण डी.पी. आमजन के लिए खतरा बन गई हैं। बारिश के मौसम में करंट लगने और बड़ी जनहानि की आशंका को देखते हुए वार्ड 14 के पार्षद दीपक बाथव सामान्य प्रशासन विभाग के सभापति ने सोमवार को एसडीएम सिवनी मालवा को पत्र लिखकर शहर की सभी डी.पी. पर फैंसिंग करवाने की मांग की है।
दीपक बाथव ने दिए गए पत्र में कहा कि विद्युत विभाग द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में लगाई गई डी.पी. को बिना कवर के खुला छोड़ दिया गया है। इनके आसपास तार फैंसिंग न होने के कारण बच्चे और जानवर अक्सर इसके संपर्क में आ जाते हैं। बरसात में नमी के कारण कभी भी करंट लगने की संभावना बनी रहती है जिससे जान-माल की भारी हानि हो सकती है।
उन्होंने पत्र में अनुरोध किया कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर शीघ्र ही सभी विद्युत डी.पी. को कवर किया जाए या उनके चारों ओर तार फैंसिंग करवाई जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यदि समय रहते डी.पी. को सुरक्षित नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।इस संबंध में जब बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क में बताया कि जल्दी ही सभी डीपी को बंद किया जाएगा।

