jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद अब इस संस्थान के हॉस्टल में MMS कांड, बाथरूम की खिड़की से बनाया लड़कियों के नहाते हुए Video

Breaking News : पंजाब में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और अब एक और MMS कांड सामने आया है। एक संस्थान के कैंटीन के एक कर्मचारी को पकड़ा गया है। आरोप है कि यह शख्स होस्टल में लड़कियों के बाथरूम में तांक-झांक करता था।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में MMS कांड की पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई है। हॉस्टल के वॉशरूम में मौजूद छात्रा ने सबसे पहले घटना की जानकारी अपने साथी छात्रों और कॉलेज प्रबंधन को दी थी। छात्रा ने बताया कि वह देर रात वॉशरूम गई थी। इस दौरान उसे लगा कि खिड़की से कोई मोबाइल के जरिए वीडियो बना रहा है। इसके बाद छात्रा चिल्लाई और अपने दोस्तों के अलावा कॉलेज मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे के छात्रों का एक समूह और कुछ प्रतिनिधि तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए पवई पुलिस स्टेशन पहुंचे।

- Install Android App -

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में धारा 354सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पवई पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर बुधन सावंत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने छात्रावास भवन के बाहर के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को पहचानने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर देर रात कैंटीन चलाने वाले पांच कर्मचारियों से पवई थाने में पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनमें से एक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354-सी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच चल रही है।

झांक रहा था लड़कियों के शौचालय में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम 21 वर्षीय पिंटू गरिया है। वह रविवार रात कथित तौर पर एक पाइप पर चढ़कर लड़कियों के शौचालय में झांक रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसने लड़कियों के वीडियो तो नहीं बनाए। अधिकारियों के मुताबिक, सुकून वाली बात यह है कि अब तक आरोप के मोबाइल से किसी तरह का आपत्तिजनक फोटो या वीडियो नहीं मिला है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बवाल

वहीं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला अब तक शांत नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी लड़की और उससे यह काम करवाने वाले लड़कों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यहां छात्रों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रबंधन ने छुट्टियां घोषित कर दी। अधिकांश छात्र अपने घरों को लौट चुके हैं। प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है। कई स्थानों पर छापे भी मारे गए हैं।