jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती आवेदन की तारीख 23 जनवरी तक बढ़ा दी

मकड़ाई समाचार भोपाल|मप्र कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी और ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 की भर्ती आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से दी गई है।

- Install Android App -

दरअसल कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 भर्ती आवेदन प्रक्रिया का आज (19 जनवरी 2023) आखिरी दिन था। इसे बढ़ाकर 23 जनवरी 2023 कर दिया गया है। इससे परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। बता दें कर्मचारी चयन बोर्ड पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म ले रहा है। इसमें 6755 पद पटवारी की है। इन पदों की भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2033 से शुरू होगी।

लगातार सर्वर डाउन होने के कारण से लाखों अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सके थे। अभ्यर्थियों ने इस संबंध में चयन मंडल के अधिकारियों से भी संपर्क किया। आखिरी दिन गुरुवार शाम तक 100 से अधिक फोन कॉल मंडल के पास पहुंचे थे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से परीक्षा आवेदन फॉर्म की तारीख बढ़ाने की जानकारी अपने आधिकारी ट्वीट कर दी गई। उम्मीदवार संबंधित परीक्षा के लिए Peb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।