jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

चित्रकूट में सनसनीखेज वारदात, गोली मार कर युवक की हत्या

दीपक खरे मकडाई समाचार सतना। चित्रकूट में रक्षाबंधन त्योहार के दिन सरेआम गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। नयागांव थाना पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में सतना जिले में हत्या की यह तीसरी वारदात है ।

आरोग्यधाम के पीछे वारदात से सनसनी

हासिल जानकारी के मुताबिक नयागांव थाना अंतर्गत चित्रकूट में सोमवार की शाम बल्लू खटीक नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक ऑटो चालक था। हत्या की यह वारदात चित्रकूट में आरोग्यधाम के पीछे स्थित नई बस्ती में शाम के वक्त हुई। एसडीओपी नयागांव ने बताया कि आरोग्य धाम के पीछे नई बस्ती में जहां वारदात हुई वहां मृतक बल्लू ने टापरा बना रखा था। उसका संजय खटीक नाम के युवक से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी दोनो के बीच कुछ कहा सुनी हुई और संजय ने कट्टे से बल्लू खटीक की गोली मार कर हत्या कर दी। एसडीओपी ने बताया कि विवाद का कारण क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। उधर क्षेत्र में घटना के पीछे जमीनी विवाद और प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

- Install Android App -

इधर उड़ गई डीजे को लेकर विवाद की खबर

चित्रकूट में दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना को लेकर अफवाह भी उड़ी। यह खबर उड़ गई कि लॉक डाउन और तमाम प्रतिबंध के बावजूद यहां लगभग सैकड़ा भर लोग इकट्ठा हुए थे और बैंड – बाजे तथा डीजे के साथ कजलियां विसर्जित करने जुलूस की शक्ल में जा रहे थे। डीजे की धुन पर लोग नाच भी रहे थे। इसी जुलूस में मृतक बल्लू खटीक भी शामिल था। डीजे के गाने पर नाचने को लेकर बल्लू का किसी से विवाद हो गया और इसी बीच गोली चल गई। वारदात के बाद आरोपी भीड़ और हड़कम्प का फायदा उठा कर भाग गया।

पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

सूचना मिलने पर पहुंची नयागांव थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हत्या की इस वारदात के पीछे किसी पुरानी रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। एसडीओपी ने बताया कि शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। सुबह पीएम कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है । संजय नाम के जिस युवक का नाम गोली चलाने में आया है वह भी नया गांव का ही रहने वाला है।