ब्रेकिंग
टिमरनी: कांग्रेस संगठन ऐसे ऊर्जावान साथियों की टीम बना रही है जो जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचा... जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ...

चीन पर नजर रखने के लिए भारत ने बनाई रणनीति, अंडमान में खोलेगा तीसरा नेवी बेस

चीन लगातार अपनी सेना को मजबूत कर रहा है। जमीन के बाद अब वह आसमान में भी अपनी ताकत बढ़ा रहा है। चीन की बढ़ती ताकत भारत के लिए भी खतरे की घंटी है। अब भारत चीन के जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रखने के लिए हिंद महासागर में तीसरा नेवी बेस खोलने जा रहा है।

यह नेवी बेस अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित एक रणनीतिक अहमियत रखने वाले द्वीप पर खोला जाएगा। सैन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बताया कि इससे नजदीकी मलक्का जलडमरूमध्य से होकर हिंद महासागर में प्रवेश करने वाली चीनी पनडुब्बियों और जहाजों की निगरानी की जा सकेगी।

- Install Android App -

नेवी ने एक अफसर ने बताया कि नए बेस आईएनएस कोहासा को नौसेना प्रमुख ऐडमिरल सुनील लांबा नेवी को समर्पित करेंगे। यह पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेवी का तीसरा बेस है। इस पर 1,000 मीटर लंबा रनवे है जिसका इस्तेमाल हेलिकॉप्टरों और डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्टों के लिए होगा। नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने बताया कि रनवे को बढ़ाकर 3,000 मीटर करने की योजना है ताकि यह युद्धक विमानों के लिए भी इस्तेमाल हो सके।

बता दें कि दक्षिण चीन सागर पर कब्जे को लेकर अमेरिका और चीन कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस पर दोनों ही एक दूसरे को अल्‍टीमेटम भी दे चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसपर कई देशों ने अपना हक जताया है। हर साल करीब 1 लाख 20 हजार जहाज हिंद महासागर से होकर गुजरते हैं और उनमें से करीब 70,000 मलक्का जलडमरूमध्य से होकर जाते हैं।