jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

मकड़ाई समाचार सीहोर। जिले के इछावर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झालकी में चुनावी रंजिश के तहत सरपंच पद का चुनाव लड़े दो पक्षों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संपन्न हुए पंच चुनाव के बाद शुक्रवार को इन दोनों पक्षों में एक बार फिर उग्र विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्‍थर बरसाए। करीब आधा घंटा तक चली इस पत्‍थरबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Install Android App -

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचों के लिए हुए चुनाव में हार-जीत को लेकर पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के लोगों में विवाद हो गया और पथराव हुआ। इसमें पूर्व सरपंच गुटके तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में वर्तमान सरपंच गुट के 10 लोगों पर पथराव, बलवा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पथराव के वीडियो की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उक्त पथराव पर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पथराव दोनों पक्षों से किया गया है एवं सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि ग्राम झालकी में सरपंच पद के लिए हुए जून-जुलाई में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत विवाद हुआ था, जिसे पुलिस बल द्वारा भारी मशक्कत के बाद काबू किया गया था।