jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

शराब पीकर स्कूटी चला रही थी अंजलि, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

Kanjhawala Death Case : दिल्ली में 31 दिसंबर की रात अंजलि की मौत के मामले में उसकी दोस्त निधि से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि हादसे के वक्त अंजलि शराब के नशे में थी। वह नशे की स्थिति में ही स्कूटी चला रही थी। इससे पहले निधि को लेकर नई और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निधि पहले ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुकी है। यूपी पुलिस ने साल 2020 में उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो लड़के भी पकड़ाए थे। तब ये लोग कार में तेलंगाना से गांजा लेकर आए थे। अभी सभी लोग जमानत पर बाहर हैं। मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

- Install Android App -

इस बीच, अंजलि का परिवार लगातार बयानबाजी कर रही है। अब अंजलि की बहन और मौसी ने खुलासा किया है कि छह महीने पहले भी अंजलि को मारने की कोशिश की गई थी। तब भी उसकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची थी और 15 दिन तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

अंजलि और निधि को लेकर यह जानकारी भी सामने आई है कि 31 दिसंबर की रात दोनों के बीच होटल में झगड़ा हुआ था। झगड़ा पैसों को लेकर हुआ था। यह भी पता चलता है कि हाल ही में निधि ने दिल्ली में लाखों रुपए का एक मकान खरीदा है। अब पुलिस पता लगा रही है कि इसके लिए पैसे कहां से आए थे। अंजलि और निधि के झगड़े की बात उनके दोस्तों ने भी बताई है।