jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

चुनाव में बालाघाट जिला पंचायत के अंदर जाने से किया मना, तो बिफरे विधायक गौरीशंकर बिसेन

मकड़ाई समाचार बालाघाट। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व कृषि मंत्री व मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन आज फिर तुनक गए। इस दौरान उन्होंने सबसे जिला पंचायत परिसर में पहले अधिकारी व कर्मचारियों पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद जिला पंचायत परिसर के सामने लगी दुकानों को लेकर दुकानदारों के प्रति अभद्र शब्दों का उपयोग कर उन्हें लताड़ लगाई। मंडी परिसर में अपने गनमेन पर भी जमकर भड़के और इस दौरान वीडियों बना रहे मीडियाकर्मियों के विरुद्ध अभद्र व्यवहार किया।

इसलिए आक्रोशित हुए आयोग अध्यक्ष

- Install Android App -

जिला पंचायत परिसर में आज सभापति चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आयोग अध्यक्ष भी जिला पंचायत परिसर के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। जिससे वे आक्रोशित हो उठे और यहां पर ही जिला पंचायत परिसर के सामने लगी दुकानों को लेकर एसडीएम समेत अन्य अमले को ये दुकानें कैसे लगी है इस हटाया क्यों नहीं जा रहा है कि बात कर फटकार लगाई और इस दौरान भी उन्होंने अभद्र शब्दों का उपयोग किया है। जिसके बाद दुकानदारों को भी फटकार लगाते हुए उनके विरुद्ध भी अभद्र शब्दों का उपयोग किया है। इस दौरान गनमेन समेत कुछ लोगों के द्वारा वीडियो बनाए गए थे, जिन्हें पकड़कर तत्काल ही वीडियो डिलीट कराए गए जिसके चलते ये वीडियो सोशल मीडिया तक पहुंच नहीं पाए। वहीं वीडियो बना रहे गनमेन को भी उन्होंने जमकर फटकार लगाई।

मंडी परिसर में गनमेन को फटकार मीडियकर्मी से किया अभद्र व्यवहार

जिला पंचायत परिसर में आक्रोश दिखाने के बाद मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष जिला अस्पताल परिसर पहुंचे जहां का निरीक्षण करने और अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत करने के बाद वे मुख्यमंत्री के आगमन के लिए की जा रही तैयारी को लेकर मंडी परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गनमेन पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कोई काम के नहीं हो कहकर वहां से भगा भी दिया।