jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाकर महिला ने आरक्षक को जड़ दिया थप्पड़

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के मोपका चौक पर रात में ड्यूटी करने के दौरान पुलिस आरक्षक के साथ महिला और कुछ युवकों ने विवाद करने लगा। इस बीच वहां मौजूद महिला ने शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाकर आरक्षक को थप्पड़ मार दिया। इस बीच आरक्षक ने धैर्य रखते हुए शांत रहे और महिला व युवकों को समझाईश देते रहे। घटना के दौरान किसी ने आरक्षक के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस मामले की जांच सिटी कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू कर रही हैं।

सरकंडा थाना में पदस्थ आरक्षक मोराज सिंह और प्रकाश साहू की दो सितंबर की रात मोपका चौक में गश्त लगी थी। इस दौरान नो एंट्री में घुसने वाली गाड़ियों को दोनों आरक्षक रोक रहे थे। इसी दौरान नो एंट्री को लेकर मोराज सिंह के साथ महिला और कुछ युवक विवाद करने लगा। एक युवक आरक्षक मोराज सिंह के बैच को हाथ लगाने लगाते हुए नाम पता पूछने लगा और धमकाने लगा। इस बीच एक महिला ने शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाई। लेकिन आरक्षक मोराज सिंह ने शराब पीने से मना कर रहे थे।

- Install Android App -

लेकिन आरक्षक मोराज सिंह ने धैर्य का परिचय देते हुए कोई जवाब नहीं दिया। महिला और युवकों को समझाते रहे। इस बीच किसी ने आरक्षक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो बना लिया। रात को आरक्षक मोराज सिंह ने सरकंडा थाना में घटना के संबंध में जानकारी दी।

एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए

आरक्षक के साथ मारपीट करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो एसएसपी पारूल माथुर के पास पहुंचा। एएसपी माथुर ने ड्यूटी के दौरान आरक्षक के साथ हुई मारपीट को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी स्नेहिल साहू को जांच करने के निर्देश दिए। मारपीट करने वाली महिला के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। सीएसपी स्नेहिल साहू का कहना है कि ड्यूटी के दौरान आरक्षक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरक्षक का बायान लिया जाएगा। मारपीट करने वालों की तालाश जारी है।