jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

चेहरे के ओपन पोर्स दिखते हैं गड्ढे जैसे तो ट्राई करें ये फैस पैक

त्वचा पर छोटे-छोटे रोमछिद्र होते हैं। जो त्वचा का नेचुरल ऑयल और पसीना बाहर निकलने में मदद करते हैं। लेकिन जब ये बारीक पोर्स बड़े और गड्ढे जैसे नजर आने लगते हैं तो चेहरे की सुंदरता खऱाब हो जाती है। ये पोर्स काफी ज्यादी मात्रा में खुल जाते हैं। जिससे एक्ने और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। ऑयली स्किन वाले ओपन पोर्स की समस्या के कुछ ज्यादा ही परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें चेहरे पर ये चार तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ओपन पोर्स को छोटा करने में मदद मिलती है।

हल्दी और गुलाब जल  :  हल्दी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। ये त्वचा पर एंटी बैक्टीरियल की तरह से काम करती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच हल्दी और एक चम्मच गुलाब जल डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे अच्छी तरीके से पानी से साफ कर लें। इस फेसपैक को अच्छी तरीके से सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक  :   त्वचा की रंगत में सुधार करने के साथ ही त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदा करती है। इसका फेसपैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में मिलाकर फेसपैक बनाकर तैयार कर लें। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक इस फेसपैक के इस्तेमाल से ओपन पोर्स से छुटकारा मिल जाएगा।

- Install Android App -

केले के छिलके से बने फेसपैक :  से जल्दी ही ओपन पोर्स से छुटकारा मिल जाता है। केले के छिलके से स्किन टाइट होती है। केले के छिलके को पारीक पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से धो लें। सप्ताह में दो दिन इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

नींबू और शहद  : ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आप चाहें तो नींबू और शहद की मदद ले सकते हैं। नींबू त्वचा को साफ करने के साथ ही एक्ने से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नींबू के रस को एक कटोरी में निकालकर उसमे शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।