jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

चौराहे पर PWD का इंजीनियर 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया, बिल पास करने के लिए मांगी थी घूस

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का खेल जारी है। आये दिन अधिकारी-कर्मचारी ट्रैप हो रहे हैं। फिर भी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से आया है। यहां लोकायुक्त ने PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को चौहारे पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

- Install Android App -

दरअसल, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री कमल कौशिक को लोकायुक्त ने नेहरू नगर चौराहे पर रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी इंजीनियर ने पेंडिंग बिल और सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को रिलीज करने के लिए ठेकेदार से 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। लेकिन फरियादी महेंद्र पाण्डेय ने भोपाल लोकायुक्त से इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिठाकर आज रंगे हाथों दबोच लिया।

फरियादी महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि उसका 67 लाख का बिल अटका हुआ है। कार्यपालन यंत्री कमल कौशिक बिल रिलीज करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत लोकायुक्त से की और आज टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल कमला नगर थाने में कार्रवाई जारी है।