jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

छत्तीसगढ़ स्कूल में 25 पदों पर होगी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से

मकड़ाई समाचार कोरबा। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हरदीबाजार, पोड़ीउपरोड़ा, करतला, कटघोरा, पसान, कोरबी एवं बालको में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बीआरसी भवन अंधरीकछार कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं।जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-03 पद के लिए इंटरव्यू 13 दिसंबर को, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और शिक्षक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के पदों में भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रधानपाठक प्राथमिक शाला और सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।