छिंदवाड़ा में रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे, 3 गंभीर घायल
मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे चल समारोह के साथ चल रहे डीजे वाहन पर एक युवक लोहे का पाइप लेकर बैठा हुआ था। इसी दौरान चार फाटक पर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और हाईटेंशन करंट लगने वाहन में बैठे अन्य सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जाता है कि लोहे के पाइप को लेकर डीजे वाहन के ऊपर बैठे हुए व्यक्ति ने पाइप को अचानक ऊपर की तरफ उठा दिया, जिससे पाइप इलेक्ट्रिक लाइन के संपर्क में आ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे वाहन में करंट फैलने से 7 अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचा है, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल, राहुल पाल, अभिषेक गुप्ता, जगदीश चंद्रवंशी और अनु शिवहरे शामिल हैं।
