jhankar
ब्रेकिंग
अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत मांगरुल के वार्ड 07 में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल

ग्वालियर में रिश्तों को किया तार-तार, बहन के घर पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला

ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में एक युवक पर उसकी बहन के ससुराल में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक अपनी बहन को ससुराल से लेने गया था, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी देवेंद्र रजक एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

उसकी बहन की शादी थाटीपुर स्थित मेहरा कालोनी निवासी सोनू जाटव से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

बहन को लेने पहुंचे भाई पर हमला
परिवार में शादी होने के कारण देवेंद्र अपनी बहन को लेने शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचा। दोपहर में पहुंचने के बाद उसने काफी देर तक बहन को साथ भेजने की गुहार लगाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

- Install Android App -

पति, देवर और ससुर ने मिलकर किया हमला
रात के समय सोनू जाटव ने देवेंद्र पर हमला कर दिया। जब उसने बचने की कोशिश की, तो उसका भाई कृष्णा और पिता रामौतार रजक भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बहन को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी पीटा गया।

चाकू से गले पर किए वार, हालत गंभीर
हमले के दौरान आरोपितों ने देवेंद्र के गले पर चाकू से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

एफआइआर दर्ज
बहन के घर आए युवक पर बहन के पति, देवर और ससुर ने हमला कर दिया। यह लोग महिला को भी प्रताड़ित कर रहे थे। एफआइआर दर्ज कर ली है।
-विपेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, थाटीपुर