jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी जेठ को,10 वर्ष का कठोर कारावास

 मकड़ाई समाचार इंदौर | छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी जेठ को जिला न्यायालय ने 10 वर्ष का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला इंदौर के छत्रीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला का है। उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जून 2022 की शाम करीब 5 बजे जब वह घर पर अकेली थी तब उसका जेठ आया और दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी थी कि यह बात किसी को बताई तो वह जान से खत्म कर देगा।

- Install Android App -

दूसरे दिन भी आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परेशान महिला ने यह बात पति को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही वह जेल में है। एजीपी जयंत दुबे ने बताया कि प्रकरण में चार गवाहों के बयान हुए। गुरुवार को विशेष न्यायालय ने दुष्कर्मी जेठ को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।