jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

 मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) के 10-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले में 9 केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष निलंबित

 मकड़ाई समाचार भाेपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को लेकर प्रदेश के चार जिलों के नौ केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों को भूमिका संदेह के घेरे में है। मंडल ने छह सदस्यीय समिति गठित की थी।मंडल ने गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय(डीपीआइ) के आयुक्त अभय वर्मा को केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों पर कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। इसके बाद आयुक्त ने चार परीक्षा केंद्रों के नौ प्राचार्य समेत शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

आयुक्त ने ग्वालियर के प्राचार्य हुकुम चंद्र लाचौरिया व विवेक कुमार लिटौरिया, बड़वानी के बलसिंह चौहान व दिलीप सिंह अवास्या, रायसेन के रमाशंकर अहिरवार व निर्भय सिंह मवेदी, राजगढ़ में रेखा बैरागी, धनराज पाटीदार व रामसागर शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

- Install Android App -

अभी तक परीक्षा के प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्र के नजदीकी थानों में जमा रहते हैं। परीक्षा केंद्र की दूरी के अनुसार प्रश्न-पत्रों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा या डेढ़ घंटा पहले कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में केंद्राध्यक्ष या सहायक केंद्राध्यक्ष थाने से पेपर निकालकर परीक्षा केंद्र तक ले जाते है, लेकिन परीक्षा के पहले ही यह प्रश्न-पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगती थी। बता दें कि मंडल की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक व दो मार्च से शुरू हुई है। परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में पेपर थानों से निकलेंगे

वहीं मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर कहा है कि 10वीं व 12वीं के पेपर राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में निकलेंगे। राजस्व अधिकारी परीक्षा केंद्राध्यक्ष के साथ थानों से प्रश्न-पत्र निकलवाकर परीक्षा केंद्र तक साथ जाएंगे। परीक्षा केंद्र में सील्ड पेपर खुलवाकर वितरण के बाद निकलेंगे। अभी तक राजस्व अधिकारी सिर्फ थानों से पेपर निकलवाते थे। इसके बाद केंद्राध्यक्ष अकेले ही पेपर थाने लेकर पहुंचता था। जिसमें कुछ शिक्षक परीक्षा केंद्र से पहुंचने से पहले पेपर इंटरनेट मीडिया पर लीक कर देते थे।