jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

कपड़ा कारोबारी से गुंडों ने की,25 लाख रुपये टैरर टैक्स की डिमांड,आरोपियो के घर पर चलेगा बुलडोजर

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर|  झांसी रोड इलाके में कपड़ा कारोबारी से 25 लाख रुपये टैरर टैक्स मांगकर हमला करने वाले गुंडों की तलाश में पुलिस ने इनके घर दबिश दी। घर से आरोपित तो भाग गए लेकिन पुलिस ने गाड़ियां जब्त कर ली। इनके घर से पुलिस एक ट्रेक्टर, कार और दो बाइक ले आई है। उधर पुलिस को यह भी पता लगा है कि आरोपितों के घर जिस जमीन पर बने हैं, वह जमीन सरकारी है। इसके चलते अब इनके घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पुलिस कर रही है। इन लोगों ने चार बीघा सरकारी जमीन पर खेती कर रखी है, उसे भी मुक्त करवाया जाएगा।

हरिशंकर पुरम में रहने वाले कपड़ा कारोबारी सुरेश अरोरा की झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत केदारपुर में जमीन है। वह 2 दिन पहले अपनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण करने के लिए गए थे। इसी दौरान यहां भारत सिंह गुर्जर और उसके साथी आ गए। इन लोगों ने सुरेश से पहले तो 25 लाख रुपये की डिमांड की। जब सुरेश बोले कि वह पैसा क्यों दें तो जमीन पर निर्माण कार्य करने के एवज में टेरर टैक्स देने की बात कही। इसके बाद सुरेश और उनके बेटे पर हमला कर दिया। उनकी जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद यह लोग भाग गए। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के घर बीते रोज दबिश दी लेकिन आरोपित पकड़े नहीं गए।

- Install Android App -