jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जदयू के छात्र समागम कार्यक्रम में हंगामा, भरी सभा में युवक ने सीएम नीतीश पर फेंका चप्पल

पटनाः जदयू के छात्र समागम कार्यक्रम में हिस्सा लेने बापू सभागार पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश पर एक युवक के चप्पल फेंक दी। इस घटना से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है।

चंदन तिवारी नामक लड़के ने कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के बाद मंच पर बैठे मुख्यमंत्री की तरफ चप्पल फेंकी। इसके साथ ही युवक ने आरक्षण का विरोध करते हुए सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस पर जदयू नेताओं ने युवक की जमकर पिटाई की जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक को गांधी मैदान थाने में ले गई है।

- Install Android App -

इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों में हड़कम्प मच गया और उन्होंने तुरंत सीएम को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। सीएम पर चप्पल फेंकने वाला युवक चंदन औरंगाबाद का रहनेवाला है और खुद को सवर्ण सेना का सदस्य बता रहा है।

जदयू छात्र संगम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र आए हुए थे। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ ही कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।