jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

जबरन दुष्कर्म कर युवक ने बनाई वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

मकड़ाई समाचार भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बलात्कार का मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद युवक ने 21 वर्षीय युवती के साथ रेप किया है। दरअसल 21 वर्षीय लड़की और 22 वर्षीय युवक की सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। दोनों की बातचीत होने के बाद उनकी आपस में दोस्ती हो गई। तभी लड़के ने युवती को मिलने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उसने पीड़िता की फोटो और वीडियो भी बना ली, जिसके बाद वह पीड़िता को धमकाने लगा। पीड़िता को किसी से भी दुष्कर्म की बात कहने पर आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस  मामले की जाँच में जुट गई है ,हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला 

दरअसल 21 वर्षीय पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से इब्राहिमगंज में रहने वाले 22 साल के जीतू अहिरवार से हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी जीतू टेलरिंग का काम करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। तभी आरोपी ने पीड़िता को अपने घर  इब्राहिमगंज में मिलने के लिए बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा ,वहीं पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बना ली और उसे डराने-धमकाने लगा था। इतना ही नही आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी से परेशान होकर पीड़िता ने युवक के  खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत जुटाई। इस मामले में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में जीतू को आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।