jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

जयपुर पुलिस ने 40 अधिक फेसबुक यूजर को क्यूं उठाया ….अगर आप फेसबुक यूजर हो तो जानिए और सावधान रहे

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए। दर्जनो लोगो को गिरफतार किया है। जिन पर विभिन्न धाराओ के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। इन चालीस से ज्यादा लोगों को अरेस्ट किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

 मकड़ाई समाचार जयपुर | शहर की पुलिस ने पहली बार सोशल मीडिया चलाने वाले लोगों को टारगेट किया है। जयपुर शहर के कई थाना इलाके से चालीस से भी ज्यादा युवकों को पकडा गया है जो सोशल मीडिया पर गलत काम करते हैं और ये गलत काम है गैंगस्टर्स और बदमाशों के फोटो , वीडियो और उनके कमेंट्स को लाइक करना, उनको फाॅलो करना। पुलिस ने जो चालीस से ज्यादा लोग अरेस्ट किए हैं वे गैंगस्टर रितिक बाॅक्सर और अन्य बदमाशों के फाॅलोअर हैं। यानि उनके वीडियो, मैसेज, कमेंट्स सभी को लाइक, शेयर और फाॅलो करते हैं।
इस पूरे मामले को लेकर जयपुर पुलिस के अफसरों का कहना है कि पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए थे। निर्देश थे कि युवाओं पर नजर रखें, खासतौर पर उन युवाओं पर जो सोशल मीडिया पर बदमाशोें, गैंगस्टर्स और अन्य अपराधियों को फाॅलो करते हैं। उनके फोटोज और वीडियो लाइक करते हैं।
ये सब इसलिए किया गया है क्योंकि तेजी से युवा अपराध और अपराधियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी अपराध के रास्ते पर भी आ रही है। जयपुर में जिन लोगों को अरेस्ट किया गया इन लोगों ने भी सोशल मीडिया खासतौर पर फेसबुक पर अपराधियों को लाइक और फाॅलो किया था। इन चालीस से ज्यादा लोगों को शहर लालकोठी, गांधी नगर, तुंगा, कानोता, जवाहर सर्किल, मालवीय नगर, हरमाड़ा, बगरु समेत अन्य थाना इलाके से अरेस्ट किया गया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर आरोपी रितिक बाॅक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। वह भी देश से बाहर बताया जा रहा है