jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

जल्द टीम इंडिया में खेलेंगे इंदौर के क्रिकेटर आवेश खान, घर पर जश्न का माहौल

मकड़ाई समाचार इंदौर। टीम इंडिया में सिलेक्ट हुए आवेश खान जल्द ही इंटरनेशनल कैप पहनकर टीम इंडिया में नजर आएंगे। दरअसल, मंगलवार को न्यूजीलैंड के भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा होते ही इंदौर के 2 खिलाड़ियों का चयन होने पर न सिर्फ इंदौर के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है बल्कि मध्यप्रदेश के क्रिकेट के लिए भी एक बेहतर संकेत मिल रहे है। यार्कर मैन आवेश खान और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के चयन के बाद से उनके घर पर जश्न का माहौल है।

- Install Android App -

तेज गेंदबाज आवेश खान का चयन पूर्व में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में भी हुआ था और अब टी-20 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनने जा रहे है। इस मौके पर आवेश खान के श्री नगर कांकड़ स्थित निवास पर बुधवार दोपहर को जमकर जश्न मनाया गया। यहां इंदौर के क्रिकेटरों सहित आवेश के दोस्त और परिजनों उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि 12 नवंबर को वे जयपुर में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो 10 साल से मेहनत कर रहे है और टीम इंडिया का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि मैच में अपना बेस्ट दें और अपने साथ पूरे शहर का नाम भी रोशन करें।