jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

जल जीवन मिशन की मदद से घर-घर पहुँच रहा है नल से जल

पेयजल योजनाएं पूरी होने से ग्रामीणों के जीवन में आई खुशहाली

मकड़ाई समाचार हरदा। जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘घर-घर नल से जल’’ पहुँचने लगा है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि हरदा जिले के जिन ग्रामों में नल जल योजनाएं पूरी हो गई है, उन्हें संचालन के लिये ग्राम पंचायत को हस्तांतरित भी कर दिया गया है।

- Install Android App -

टिमरनी विकासखण्ड के गांवों की पूर्ण नल जल योजनाएं
पूर्ण नल जल योजनाओं में टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम कासरनी, सिंगनपुर, कपासी, उसकल्ली, खिड़कीवाला, डोलरिया व सोडलपुर की पेयजल योजनाएं शामिल है। इसके अलावा नजरपुरा, भादूगांव, गाडरापुरा, गाड़ामोड़कला, झिरीखेड़ा, मलगांवकला, बरूड़घाट, कचनार, छीपानेर, तजपुरा, बाजनिया, कायदा, बोरी-दात्रीढाना, बोरी-नाकाढाना, धौलपुर खुर्द, गोराखाल, लोधीढाना, बहरागांव, भीलगांव व झिरना में भी पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी है तथा संबंधित गांव की पंचायत नल जल योजना का संचालन कर रही है।

हरदा विकासखण्ड के गांवों की पूर्ण नल जल योजनाएं
हरदा विकासखण्ड के जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाएं पूर्ण होकर पंचायत को हस्तांतरित की जा चुकी है, उनमें भमोरी, मांगरूल, पचौला, बैड़ी, काकड़दा, खामापड़वा, नयापुरा, नीलगड़दमामी, रातातलाई, डगांवाशंकर, जामलीदमामी, पिपलहटा, जोगा, रामपुरा, लालमाटी, रमजानपुरा, पहटगांव, गांगला, मिर्जापुर व सुल्तानपुर की पेयजल योजनाएं पूर्ण हो कर पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई है।

खिरकिया विकासखण्ड के गांवों की पूर्ण नल जल योजनाएं
खिरकिया विकासखण्ड के जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाएं पूर्ण होकर पंचायत को हस्तांतरित की जा चुकी है, उनमें नगांवा सर्कुलर, जूनापानी, दीपगांवकला, नीमसराय, धनवाड़ा, गोपालपुर, बैड़ियाकला, सारंगपुर, हिवाला, भीमपुरा, रामपुरा, खुदिया, सारसूद, रहटाकला, सक्तापुर, सोमगांवकला, डेडगांवमाल, बावडिया, कुड़ावा, छुरीखाल, मुहालकला, मक्तापुर, पोखरनी, खमलाय, बारंगा, कालाकहु, मोरगढ़ी, पीपल्याभारत, कड़ोलाराघो, चारूआ, नगांवामाल, बारंगी, चौकड़ी, टेमलाबाड़ी माल, पाहनपाट व पहटकला, आमाखाल, झांझरी, जादौपुरा, हरिपुरामाल, जामूखो, जामन्याकला, प्रतापपुर, मोरतलाई, मगरिया, आमासेल, विक्रमपुरकला व काल्याखेड़ी की पेयजल योजनाएं पूर्ण हो कर पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई है।