jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत, 12 लोगों की हालत गंभीर

आज सुबह-सुबह अस्पताल में भर्ती 2 और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

Bihar News : नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी की है। इसके बावजूद भी अवैध तरीके से शराब का कारोबार हो रहा है। अब एक बार फिर शराबबंदी वाले राज्‍य बिहार में जहरीली शराब का कहर बरपा है, जिससे अब छपरा में एकमुश्त सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

- Install Android App -

बिहार में छपरा के सारण में जहरीली शराब पीने के कारण 7 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। पहले मंगलवार देर रात को 5 लोगों के मौत हुई और आज सुबह-सुबह अस्पताल में भर्ती 2 और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, हालांकि 12 लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है, मौतों की संख्या और बढ़ने की भी आशंका है।

इस दौरान डोइला के संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), विचेन्द्र राय (पिता- नरसिंह राय), अमित रंजन (पिता- विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), रामजी साह (पिता- गोपाल साह) और मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा) की मौत हो चुकी है। तो वहीं, परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं और उनका यह कहना भी है कि, प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है।