jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

फैजल ने शान पंडित बनकर नाबालिग को प्यार में फंसाया, फिर 3 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून बनने के बाद भी लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहा हैं। छल कपट कर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है। जहां नाम और धर्म छिपाकर मुश्मिल युवक ने एक नाबालिग के साथ पहले दोस्ती की, फिर उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फैजल अब्बास ने शान पंडित बनकर दलित नाबालिग से किया रेप

- Install Android App -

आरोपी फैजल अब्बास ने शान पंडित बनकर पहले दलित नाबालिग के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की, फिर कोलार रोड स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी तीन साल तक नाबालिग पीड़िता को हवस का शिकार बनाता रहा।

वहीं जब पीड़िता और उसके माता-पिता को उसके धर्म और रियल नाम का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत अजाक थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फैजल अब्बास के खिलाफ धारा 376,377, एट्रोसिटी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने सोशल मीडिया पर शान पंडित नाम क्यों रखा था।