jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

खिरकिया : जिनालय की वर्षगांठ पर हुआ महामस्तकाभिषेक |

खिरकिया : कॉलेज रोड पर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर गुरुवार को मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की विशाल प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक हुआ।इस अवसर पर समाजजनों ने प्रभावना स्वरूप एक जुलूस भी निकाला, जो मंदिर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए मंडी से वापिस मंदिर पहुंचा।जहां इंद्र वेशधारी पुरुषों ने महामस्तकाभिषेक में भाग लिया।इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य अंशुल जैन, राहुल जैन,नीलेश जैन तथा नीतेश जैन को मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि इस जिनालय का शुभारंभ चार साल पहले 30 नवंबर 2019 को हुआ था।जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ की पद्मासन मुद्रा में 11 फ़ीट ऊंची सहस्त्रफणी प्रतिमा विधिविधान से प्रतिष्ठित की गई थी।तब संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के आशीर्वाद से मुनि अजीत सागरजी मसा, निर्लोभ सागरजी, निर्दोष सागरजी, एलक श्री दयासागरजी एवं एलक श्री विवेकानंद सागरजी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण विनय भैयाजी के मार्गदर्शन में पंचकल्याण महोत्सव सम्पन्न हुआ था।