मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा जिले में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता महा अभियान की शुरूआत 1 नवम्बर को पूर्वान्ह ॥.00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान कमलनाथ करेंगे। इस अवसर पर नौजवानों, महिलाओं, आदिवासी,अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व अन्य प्रबुद्द नागरिक, व्यापारी, इंजीनियर, डॉक्टर्स, प्रोफेशनर्स को प्रतीकात्मक रूप से सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। तत्पश्चात उसी दिन दोपहर 12.00 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर इस सदस्यता अभियान की शुरूआत की जायेगी। ब्लाक, नगरो सहित सम्पूर्ण जिले में 1 नवम्बर से 31 मार्च 2022 तक यह सदस्यता अभियान व्यापक रूप से कराया जायेगा।
ब्रेकिंग