jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा विधिक जागरूकता कार्यक्रम

मकड़ाई समाचार हंडिया। तहसील हंडिया के ग्राम नयापुरा में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष महोदय श्रीमान योगेश दत्त शुक्ल सर के मार्गदर्शन में एवं आदरणीय सचिव प्रदीप राठौर सर के निर्देशन मे जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह सर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत ग्राम पंचायत नयापुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे जिला विधिक सहायता अधिकारी सचिव प्रदीप राठौर व्दारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं और योजनाओं को लेकर जागरूक किया।

- Install Android App -

अभय सिंह द्वारा महिलाओ बच्चो से संबंधित अधिकार, घरेलू हिंसा, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, भरण-पोषण अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, शिक्षा का अधिकार आदि के संबंध मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। न्यायाधीश माननीय सोनाली गार्गव द्वारा म.प्र. शासन की स्वामित्व योजना, भू- अधिकार, पट्टा, नामांतरण , आदि शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम न्यायालयीन प्रक्रिया एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त शिविर मे पी. एल. व्ही. राजेश रंगीले ग्राम पंचायत सचिव केशराम , रोजगार सहायक सचिव विजय उपाध्याय , ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।