ब्रेकिंग
हंडिया: धार्मिक नगरी में रंग और गुलाल के साथ धूमधाम से मनाया गया रंगों का महापर्व होली! MP BIG NEWS: होली का रंग हुआ भंग एक परिवार के पति पत्नि और बेटी की सड़क हादसे में मौत 3 अन्य घायल, ग... हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ... PM किसान योजना में 15 अप्रैल से शुरू होगा नया अभियान, पिछली किस्तें भी मिलेंगी। जानिए कैसे करें आवेद... लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! ₹5000 अलग से मिलेंगे! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! लाडली बहना योजना हंडिया होली पूजन:श्रद्धालुओं ने सपरिवार किया होलिका का पूजन, कल सुबह होगा होलिका दहन हरदा: विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों के खाते में 97.18 लाख रू.जमा कराए गये नर्मदापुरम से हरदा तक बनेगी पक्की सड़क :  42 करोड़ 56 लाख से सड़क का होगा निर्माण  हरदा: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

जिले के बाहर भूसे का विक्रय न करें, जिले में ही विक्रय करें- कलेक्टर

कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के किसानों से की अपील

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिले के किसानों से अपील की है कि पशुधन कल्याण एवं पशुधन हिताय के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले के बाहर भूसे का विक्रय नहीं करें। पशुधन की चिंता करते हुए जिले में ही भूसे का विक्रय करें। उन्होने कहा कि इस वर्ष गेहूँ का रकबा, सामान्य रकबे की तुलना में 30 प्रतिशत कम हुआ है, जो कि सरसों एवं चने में प्रत्यावर्तित हुआ है। जिले में 2 लाख 43 हजार पशुधन है। पशुधन के वर्ष भर के आहार के लिये भूसा संग्रहित करना अनिवार्य है, वहीं जिले में 13 गौशालायें संचालित है, जिनमें 3 हजार पशुधन उपलब्ध है। गौशाला के पशुधन के लिये आहार की व्यवस्था करना भी हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व है।