हंडिया।विविधताओं से भरे हुए हमारे देश में अनेक प्रकार के तीज त्यौहार और व्रत बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाये जाते हैं और अगर मौका हो रंगों के महापर्व होली का तो रंगोत्सव से पहले होली की पूजा और होलिका दहन की परंपरा को बखूबी निभाया जाता है।इसी परंपरा के तहत धार्मिक नगरी हंडिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा परिवार सहित होलिका की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
बजरंग चौक चौपाटी पर श्रद्धालु गण पूजन सामग्री थाली में लेकर बच्चों के साथ होली की पूजा करने के लिए होलिका स्थल पर पहुंचे और होलिका की विधि विधान के साथ पूजन व परिक्रमा की।क्षेत्र में अनेक स्थानों पर होलिका सजाई गई है।आज होलिका पूजन के बाद कल सुबह होलिका दहन होगा।

