ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा...

जेठ ने बहू से की छेड़खानी, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। बहू को अकेली देखकर जेठ की नीयत बिगड़ गई और मौका पाकर छेड़खानी करने लगा। विवाहिता बहू के विरोध करने पर आरोपित जेठ ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र की विवाहिता महिला अपने पति सहित स्वजनों के साथ रहती है। वह घरेलु काम करती है और पति प्राइवेट जाब करता है। बीते शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान उनके स्वजन काम से बाहर थे। इस बीच बहू को अकेली देखकर उनके जेठ की नीयत बिगड़ गई। वह मौका पाकर कमरे में घूस गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपित जेठ ने हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। जेठ की हरकतों को देखकर वह हैरान रह गई। माजरा भांपकर महिला अपनी आबरू बनाने की कोशिश में चिल्लाने लगी। इस पर जेठ ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया।

- Install Android App -

फिर देखते ही देखते उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आहत महिला किसी तरह इज्जत के साथ ही अपनी जान बचाकर भागने लगी। घबराई महिला ने इस घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। इतने में आरोपित जेठ भी वहां से भाग निकला था। मामला सामने आने पर स्वजन पीड़ित महिला को लेकर थाना पहुंचे। महिला ने पुलिस को आप बीती बताई। फिर उसका मेडिकल कराया गया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित जेठ के खिलाफ धारा 354, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित जेठ की तलाश कर रही है। अब तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है।