jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

ज्ञानवापी मामले की अगली सुनवाई वाराणसी फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में अब 4 जुलाई को

ज्ञानवापी मामले में अब अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। इस पर वाराणसी जिला अदालत व फास्‍ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई करेगी। आज सुबह से ही यहां अदालत में गहमागहमी बनी हुई थी। इसके अलावा भी अन्‍य नए मामले भी सामने आने की उम्‍मीद है,क्‍योंकि निर्मोही अखाड़ा की ओर से भी ए‍क पक्ष बनने की जानकारी दी गई है। सोमवार को जिला जज की अदालत में इस बाबत वाद की सुनवाई हो या न हो इसको लेकर सुनवाई की जानी थी जो अब 4 जुलाई को होगी। इसके साथ ही फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को हिंदू पक्ष को देने और प्राप्‍त शिवलिंग की पूजा किए जाने की मांग पर सुनवाई होनी है। दोपहर तय समय पर ढाई बजे के करीब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो दोनों पक्षों के वकीलों ने जिला जज की अदालत का रुख किया। सबसे पहले मुस्लिम पक्ष अदालत को मामले की सुनवाई के अधिकार को लेकर जिरह कर रहा है।