jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का ‘करंट एक्शन’, 180 कनेक्शन हुए बंद!

हंडिया। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ हरदा उत्तर वितरण केंद्र ने अबगांव कला में बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 बिजली कनेक्शन काट दिए। इन कनेक्शनों पर करीब 35 लाख रुपये का बकाया था, जबकि पूरे गांव के 432 उपभोक्ताओं पर कुल 87 लाख रुपये से अधिक की राशि लंबित है।

विभाग के अनुसार बकायादारों को कई बार डोर-टू-डोर संपर्क कर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मुनादी और अनाउंसमेंट के माध्यम से भी समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की गई, लेकिन इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं की।

- Install Android App -

लगातार चेतावनी के बाद विभाग ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 180 कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। विभाग का कहना है कि यह अभियान केवल अबगांव कला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बड़े बकायादारों के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलता रहे।