jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड सियासी संकट : हलचल तेज, विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी में हेमंत सोरेन

झारखंड सियासी संकट : झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल की आहट के बीच हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का क्या होगा? उनकी विधायकी और मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी या बचेगी? इस बारे में आज फैसला हो सकता है। चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राजभवन को सौंप दी है। अब राज्यपाल को फैसला करना है। ताजा खबर यह है कि हेमंत सोरेने के सरकारी निवास पर महागठबंधन के विधायकों का पहुंचना जारी है। विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 3 बसों का बंदोबस्त किया गया है। विधायक भी बैग लेकर पहुंचे हैं। झामुमो और कांग्रेस को आशंका है कि भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सत्ता पक्ष के विधायकों का जुटान हुआ। अपेक्षा के मुताबिक सत्ता पक्ष के अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान विधायकों ने एकजुटता दिखाई और एक स्वर में कहा, हम हेमंत सोरेन के साथ हैं। कहा, राज्य में राजनीतिक तानाशाही थोपने की कोशिश विफल कर दी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूरे आत्मविश्वास में दिखे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मुख्यमंत्री आवास में जमे रहे।

- Install Android App -

बैठक में विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे राजधानी में रहें। आवश्यक काम होने पर जानकारी देकर बाहर जाएं। ऐसा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए करना आवश्यक है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। जिन लोगों को राज्य की जनता ने चुनाव में नकार दिया, वे पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बोले सीएम, हम आदिवासी, हमारे डीएनए में डर नहीं : शुक्रवार को लातेहर में हेमंत सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पांच महीने से मुझे सत्ता से बेदखल करने एवं गला रेतने के लिए आरी बनाई जा रही है, लेकिन आरी टूट जा रही है। गरजते हुए कहा, यह आदिवासी का बेटा है। इनकी चाल से हमारा न कभी रास्ता रुका है, न हम लोग कभी इन लोगों से डरे हैं। हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है। हम आदिवासियों के डीएनए में डर और भय के लिए कोई जगह ही नहीं है। चिता की कोई बात नहीं है। जो संघर्ष और राज्य के प्रति समर्पण का भाव आदरणीय गुरुजी (हेमंत के पिता) में है, वही समर्पण भाव के साथ लोगों के बीच में हैं। हमारी ताकत आप ही हैं। आपकी इसी ताकत से हम विरोधियों से लंबी लड़ाई बड़ी मजबूती से लड़ते हैं।