jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

टिमरनी के ग्रामीण क्षेत्र में लाड़ली बहन योजना के तहत बुकलेट वितरण कल होगा

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के तहत आवेदन भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ होगी। जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये संपूर्ण जिले में ई-केवायसी अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के मॉनीटरिंग हेतु क्लस्टर एवं वार्ड प्रभारियों की ड्यूटी लगाकर वार्ड एवं ग्राम आवंटित किये गये। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू कियान्वयन के लिये कलेक्टर ऋषि गर्ग व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया की उपस्थिति में 20 मार्च को जनपद पंचायत टिमरनी की समस्त ग्राम पंचायतो में संबंधित क्लस्टर स्तर पर लाडली बहना योजना की बुकलेट का वितरण किया जाएगा। करताना, छिंदगांवमेल टेमागांव क्लस्टर में कलेक्टर श्री गर्ग उपस्थित रहेंगे तथा सोडलपुर, रहटगांव एवं कायदा में जिला पंचायत सीईओ सिसोनिया की उपस्थिति में बुकलेट वितरण का कार्य संपादित किया जायेगा।