jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

MP News : कुएंं में गिरी 2 बेटियों को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग, तीनों की मौत

मकड़ाई समाचार रायसेन। पिता काे तैरना नहीं आता था, लेकिन जब उसकी दो बेटियां कुए में गिरीं तो उसने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। तीनों की डूबने से मौत हो गई है। घटना रायसेन जिला मुख्यलय से करीब सौ किमी दूर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में हुई है। रविवार को रामलाल चिढ़ार की बेटियां शैफाली उम्र 14 वर्ष, वैशाली उम्र 10 वर्ष और शुभी उम्र छह वर्ष खेलने के लिए खेतों के आसपास गई थी।

खेलते हुए तीनों मासूम बेटियां खेत में कुए के पास लगे पेड़ से बेर तोड़ने लगी। बेर तोड़ते-तोड़ते शैफाली व वैशाली का पैर फिसल गया और वे कुए में गिर गईं। अपनी दोनों बड़ी बहनों को कुएं में गिरते हुए देखकर शुभी चिल्लाकर रोने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पिता रामलाल उम्र 35 वर्ष पहुंच गए।

रामलाल को तैरना नहीं आता था, लेकिन बेटियों की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर उसने कुए में छलांग लगा दी। कुएं में पानी अधिक होने से पिता अपनी बेटियों को नहीं बचा सका और डूबने से उसकी भी मौत हो गई।

- Install Android App -

अपनी दोनों बहनों और पिता के डूबने का मार्मिक दृश्य देखकर नन्ही शुभी की चीख-पुकार तेज हो गई। जोर-जोर से चिल्लाने की आवास सुनकर वहां से निकलने वाले पहुंच गए।

उनके ही ग्राम के सुरेंद्र सिंह ने जब कुएं के पास पहुंचकर यह दृश्य देखा तो उन्होंने फोन करके ग्राम के अन्य लोगों को बुलाया। इसके साथ ही उन्होंने डायल-100 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणजनों ने कुए पर पहुंचकर पिता और उसकी दोनों बेटियों को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले।

ग्रामीणजन तीनों के शव सुल्तानगंज शासकीय अस्पताल ले गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रामपाल की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके अन्य परिजनों ने शव को लेकर जाकर अंतिम संस्कार किया है।