ब्रेकिंग
हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ...

टिमरनी राजस्व विभाग ने अवैध उत्खनन कर पर की कार्यवाही,पोकलेन मशीन जब्त की, मिडिया को नहीं दी पूरी जानकारी

ग्राम माथनी में शगुन बाई जाट के खेत में अवैध रूप से मिट्टी खोदते हुए पोकलेन मशीन जप्त की गई।

हरदा। टिमरनी राजस्व विभाग ने अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की मौके से पोकलेन मशीन जब्त की। खेत मालिक के ऊपर कार्यवाही की लेकिन पोकलेन किसकी थी। कितने घन मीटर मिट्टी की अवैध खुदाई की गई। कितने का जुर्माना हुआ। इसको लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी या मौके के फोटो मिडिया को उपलब्ध नहीं कराए गए।

जिला कलेक्टर आदित्य सिंह के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।उनकी सराहना आमजन के द्वारा चौक चौराहों पर की जा रही है। लेकिन उनके अधीनस्थ अधिकारी अभी भी सही जॉच कार्यवाही नही कर पा रहे है। ऐसे कई मामले आए दिन आमजन पाठको ने देखे है की छोटी मोटी कार्यवाही में विभाग के अधिकारी फोटो और तमाम अधिकारियो के नाम लिखकर प्रेस नोट जारी कर देते हैं। लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओ के ऊपर जब कार्यवाही होती है। तो बड़ी कार्यवाही भी चंद लाइनों में सिमट कर रह जाती है।
कल दिन में टिमरनी में भाजपा से जुड़े नेताओ के वाहन पर हुई कार्यवाही चर्चा में रही लेकिन कार्यवाही हुई। लेकिन क्या कार्यवाही हुई। किस पर हुई। ये सवाल लोगो में जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
इधर एसडीएम महेश कुमार बड़ोले से चर्चा की गई तो उनका कहना था। प्रेस नोट पी आरओ के माध्यम से जानकारी मिल जायेगी।

- Install Android App -

जब आधी अधूरी जानकारी जनसंपर्क से मिली। तो इस संबंध में पुनः एसडीएम से चर्चा करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

जनसंपर्क विभाग से जारी हुई खबर देखिए-

अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में और ट्रैक्टर जप्त

हरदा 25 मई 2024,
टिमरनी एसडीएम श्री महेश बडोले ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम माथनी में शगुन बाई जाट के खेत में अवैध रूप से मिट्टी खोदते हुए पोकलेन मशीन जप्त की गई है। इसका पंचनामा तैयार कर अवैध उत्खनन का प्रकरण बनाया जा रहा है।
इसके अलावा ग्राम पोखरनी में बड़े तालाब के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए सुनील विश्वकर्मा निवासी टिमरनी का ट्रैक्टर पकड़ा गया जिस पर सम्बंधित के विरुद्ध अवैध खनन का प्रकरण तैयार किया जा रहा है।