jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

टिमरनी: रूपयो के लेनदेन को लेकर दो व्यापारियों में हुई जमकर मारपीट | 

टिमरनी : कृषि उपज मंडी में शनिवार शाम सवा सात बजे दो व्यापारियों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अर्थ इंटरप्राइजेज के संचालक कमलेश अग्रवाल से गाडरवाड़ा नरसिंहपुर के व्यापारी आनंद पिता हरिकिशन तोषनीवाल को गेहूं के रुपए लेने थे। लेकिन एक साल से टाल रहा था। व्यापारी आनंद शाम को टिमरनी । रुपए लेने पहुंचा, उसने कमलेश से अपने रुपए मांगे तो दोनों व्यापारियों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों 3 व्यापारियों की शिकायत पर एक – दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। मंडी के व्यापारी कमलेश अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि आनंद तोषनीवाल व उसके अन्य साथियों विनोद, नीलेश, राजीव सभी निवासी गाडरवाड़ा ने कमलेश के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। इधर गाडरवाड़ा के व्यापारी आनंद तोषनीवाल की रिपोर्ट पर आरोपी कमलेश अग्रवाल पर धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।