jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

टिमरनी : संत और भगवंत में लेष मात्र भी अंतर नही – दीदी श्री चेतना भारती

टिमरनी : ग्राम पोखरनी में चल रही संत सिंगाजी महाराज की तृतीय दिवस की कथा में दीदी श्री चेतना भारती ने कहा कि सिंगाजी महाराज राजा लखमेर सिंह के राज्य से नौकरी छोड़कर गुरु भक्ति में स्वयं को समर्पित कर देते है। स्वास स्वास में सुमरण करते है, एक भी स्वास खाली नहीं जाने देते। निर्गुण भक्ति की ऐसी अलख जगाते है की हर झोपड़ी झोपड़ी और खोपड़ी खोपड़ी तक भक्ति की धारा प्रवाहित हो जाती है। जब सिंगाजी महाराज के द्वारा मढ़ी बनाते समय एक गिंडोला कट जाता है तो उन्हें हृदय में बहुत पीड़ा होती तब सिंगाजी महाराज हरी स्मरण में डूब जाते है और उसी दिन शरद पूर्णिमा पर साक्षात् परब्रम्ह प्रसन्न होकर उन्हें चतुर्भुज रूप में दर्शन देते है।

- Install Android App -

गुरु आज्ञा से श्रावण सुदी नवमी पर मात्र 40 वर्ष की आयु में समस्त कुटुंब कबीला, शिष्य समुदाय को बुलाकर सबके समक्ष सिंगाजी महाराज जीवित समाधि ले लेते है और परम निर्वाण को प्राप्त हो जाते है। निरंतर 500 वर्षो से अखंड ज्योत के रूप में सिंगाजी महाराज नगर पिपल्या में आज भी विराजमान है। सिंगाजी महाराज ने वेदपाठी विप्रो के घर नही बल्कि एक सामान्य गवली माता पिता के घर में छोटे से गांव में जन्म लेकर, गृहस्थ परिवार में रहकर बिना किसी साधक वेश भूषा लिए गौचरण करते हुए भी उस परम पिता परमेश्वर को सहज ही प्राप्त कर लिया।

सिंगाजी महाराज ने हर सामान्य जनों के लिए गृहस्थ में रहकर नियत कर्म खेती,दुकान,मकान में रहकर बिना कुछ त्यागे ही मन से माया मुक्त होकर परमात्मा को प्राप्त करने की आशा का द्वार खोल दिया। सिंगाजी महाराज ने अपनी देह त्यागने की तिथि और समय स्वयं ही निश्चित किया क्युकी काल भी संत के अधीन होता है। संत और भगवंत में लेष मात्र भी अंतर नही होता है। कथा का श्रवण करने आसपास से श्रद्धालु लोग पधार रहे कथा का आयोजन ग्राम पोखरनी के दोगने परिवार द्वारा किया जा रहा है।