ब्रेकिंग
हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी - है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहि... देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोग... हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार, Handia News: करणी सेना पर हरदा में बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंडिया में आज बंद रहा बाजार,,, बिग न्यूज सिवनी मालवा: विधायक के गृह ग्राम बगवाड़ा में स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रै... स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल... Big news harda: हरदा पुलिस लाठीचार्ज का विरोध सर्व समाज का मिला समर्थन, बाजार बंद। देखे वीडियो मांगे 1 करोड़ और 3 लाख की रिश्वत लेते धराया नारकोटिक्स इन्स्पेक्टर, किसान को डोडा चुरा की कार्यवाही स... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

ट्वीट कर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर एफआइआर

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर किया प्रदर्शन

मकड़ाई समाचार भोपाल। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि रामनवमी की शोभायात्रा पर मध्य प्रदेश के खरगोन और बड़वानी जिले के सेंधवा में पथराव की घटनाएं हुई थीं। खरगोन में तनाव बढ़ने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा है।

(कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट किया जिसमें एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा फहराते दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट पर कमेंट से माहौल सांप्रदायिक रंग लेने लगा। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह उन्माद भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने जिस फोटो का उपयोग किया है वह मध्य प्रदेश का नहीं है। इसके बाद दिग्विजय ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने चित्तौड़ कांप्लेक्स निवासी प्रकाश मांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

- Install Android App -

इन धाराओंं में दर्ज हुई एफआइआर

– 153(ए): किसी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का ऐसा कार्य, जिससे लोगों के बीच में शांति या बाधा उत्पन्ना होती है। इसमें तीन वर्ष का कारावास या जुर्माना हो सकता है।

– 295(ए): धार्मिक भावनाओं को आहत करना।

– 465: कूटरचना करना।

– 505 (2): गैर जमानती, संज्ञेय व दो समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा की भावना पैदा करने का आशय के तहत असत्य कथन कहना। इसमें तीन साल तक का कारावास का प्रविधान है।