jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ठगों ने एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर महिला के खाते से निकाले दो लाख रुपये

भिलाई । साइबर ठगी करने वाले एक शातिर ने इंटरनेशनल कालोनी तालपुरी निवासी एक महिला से दो लाख रुपये की ठगी की है। आरोपित ने बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर महिला से बात की और बोला कि उनका बिजली का बिल बकाया है। बकाया बिल जमा न करने पर उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

- Install Android App -

आनलाइन बिल जमा करने के लिए आरोपित ने महिला के मोबाइल पर एक रिमोट एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया और खाते से दो लाख रुपये पार कर दिए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल कालोनी तालपुरी के डहरिया ब्लाक में रहने वाली प्रीति श्रीवास्तव ने घटना की शिकायत की है। उनके मोबाइल पर 30 जुलाई को एक फोन आया था। जिस पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बताते हुए बोला कि उनका बिजली का बिल बकाया है। यदि तुरंत बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।आरोपित ने कहा कि मोबाइल पर प्ले स्टोर से टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट नाम का एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया। इसके बाद आरोपित ने एक लिंक भेजा और उस लिंक पर जाकर केवायसी की प्रक्रिया करने के लिए बोला। इसके लिए आरोपित ने 10 रुपये का आनलाइन भुगतान करने के लिए बोला। पीड़िता ने वैसा किया। तब तक आरोपित ने डाउनलोड किए एप्लीकेशन से महिला के मोबाइल को रिमोट पर लेकर खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने के बाद महिला को एसबीआइ से फोन आया कि उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।