jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

डिंडौरी नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, सुनीता सारस अध्यक्ष निर्वाचित

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। नगर परिषद डिंडौरी में भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सारस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ममता सरैया को 6 और काग्रेस प्रत्याशी अनीता सारस को 8 मत मिले, एकमत रिजेक्ट हो गया। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि डिंडौरी नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। कांग्रेस और भाजपा के 6-6 पार्षद विजयी हुए थे। तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी चुनाव में जीत दर्ज की थी। भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय तीन पार्षद विगत एक पखवाड़े से दूसरे जिलों में सैर कर रहे थे, उसके बाद भी चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाले सामने आए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से 5 बार से लगातार पार्षद रितेश जैन प्रत्याशी बन रहे हैं। भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। अध्यक्ष पद में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पटाखे फोड़ने के साथ मिठाइयां बांटी जा रही हैं। भाजपा जिस तरह से चुनाव को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, ऐसे में यह परिणाम भाजपा संगठन के लिए बहुत ही निराशाजनक माने जा रहे हैं। जिला पंचायत गंवाने के बाद भाजपा डिंडौरी नगर परिषद वह भी गंवा दिया है।