jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए अपने घरो के आसपास गंदगी न रहने – सुरेंद्र जैन

खाली पड़े प्लाटों की सूचना हरदा नगरपालिका को दें कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएं ताकि डेंगू और मलेरिया के खतरे को रोका जा सके।

- Install Android App -

हरदा|नगर में डेंगू मलेरिया एवं अन्य संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु सावधानी बरतने के लिए हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नगर का भ्रमण कर नागरिकों से की अपील। मौसम के प्रभाव एवं संक्रमण के खतरे को देखते हुए नगर में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण का खतरा बढ़ते हुए देख नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए अपील करते हुए कहा कि घर की छत पर कबाड़ा रखा हुआ है गाड़ी के टायर पड़े हुए हैं कूलर में पानी भरा हुआ है खाली पड़े प्लाटों में यदि पानी एकत्रित हो रहा है तो तत्काल स्वच्छता बनाएं घर में पड़े कबाड़े को दूर करें और खाली पड़े प्लाटों की सूचना हरदा नगरपालिका को दें कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएं ताकि डेंगू और मलेरिया के खतरे को रोका जा सके।
नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि पानी एकत्रित होने से डेंगू और मलेरिया के मच्छर जन्म लेते हैं जिनके काटने से यह घातक बीमारियां अपना असर दिखाती हैं जिससे व्यक्ति संक्रमित होता है और धीरे-धीरे बीमार पड़ता है उसे बुखार आता है और उसकी स्थिति अत्यधिक गंभीर हो जाती है इस खतरे को ध्यान रखते हुए सावधानी बरतना अति आवश्यक है इसलिए हरदा नगरपालिका को सहयोग करते हुए इस बात की पूरी सावधानी रखें कि हमें संक्रमण से बचना है और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखना है।